Mars Transit 2024 in Taurus : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने वृष राशि में गोचर कर लिया है, जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति स्थित हैं। ऐसे में इन दोनों की युति से 12 साल बाद वृष राशि में गुरु- मंगल राजयोग का निर्माण हुआ है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु- मंगल राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही नौकरी में स्थान परिवर्तन या प्रमोशन के चांस बन सकते हैं। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण योजना को पूरा करने के लिए समय आपके लिए बेहद शुभ है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु- मंगल राजयोग आप लोगों के अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं अगर आप कारोबारी हैं तो आपको इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे अच्छ लाभ हो सकता है। वहीं कान या वाहन खरीदने के लिए समय उत्तम है। साथ ही इस सम नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)’
आप लोगों के लिए गुरु- मंगल राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से अष्टम भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों के लिए इस बीच बेहतरीन अवसर आ सकते हैं। कारोबार की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही पारिवारिक जीवन में शांति का माहौल रहेगा।