Mangal Rashi Parivartan (Mars Transit) 2020: 4 मई को मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि एवं शनि की पहली राशि मकर को छोड़कर शनि की दूसरी राशि कुम्भ में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह का भी ज्योतिषशास्त्र में बहुत महत्व है। इस ग्रह को मेष व वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। वहीं, ज्योतिषाचार्यों की मानें तो किसी भी ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गोचर होने की स्थिति में बारहों राशियों पर भी  इसका असर पड़ता है।

माना जा रहा है कि मंगल के इस परिवर्तन का व्यापक असर देखा जाएगा। कई राशियों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जहां एक ओर मेष राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी के आसार बढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, सिंह राशि के लोग अपने गुस्से की वजह से नुकसान झेल सकते हैं, इसलिए उन्हें वाणी पर संयम बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, मकर राशि के लोगों को संतान पक्ष की तरफ से कोई कष्ट मिल सकता है। बारह राशियों पर ये पड़ेगा प्रभाव-

मेष: खर्च में बढ़ोतरी के साथ ही मेष राशि के जातकों के लिए धन के स्रोत भी खुलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, काफी लंबे समय से किसी रोग से पीड़ित हैं तो उससे भी छुटकारा मिलेगा।

वृष: वृष राशि के जातकों के क्रोध में वृद्धि के आसार हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं, घर एवं वाहन सुख के आसार भी बन रहे हैं।

मिथुन: मिथुन राशि के लोग के आय के माध्यम सीमित बने रहेंगे। वहीं, अचानक धन खर्च भी बढ़ सकता है और स्वास्थ्य संबंधी उत्पन्न हो सकते हैं।

कर्क: इस राशि के लोगों के लिए धन के नए द्वार खुल सकते हैं और व्यवसाय से लाभ भी मिलेंगे। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए ये समय उचित नहीं है, इस समय विद्याध्ययन में रुकावट पैदा हो सकती है।

सिंह: इस अवधि में क्रोध में वृद्धि होगी जिसस वजह से दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है। वहीं, इस दौरान नया कार्य शुरू होने की भी संभावना है।

कन्या: मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन के वजह से कन्या राशि के जातकों के भाग्य में किसी प्रकार की बाधा पैदा हो सकती है। वहीं, उन्हें पेट संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि, रोग, ऋण एवं शत्रुओं पर विजय के आसार भी नजर आ रहे हैं।

तुला: तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंध इस दौरान और भी अधिक मजबूत होंगे। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे और व्यवसाय में भी उन्हें मुनाफा मिलेगा। हालांकि, इस समय में खर्चों में भी बढ़ोतरी के आसार नजर आते हैं।

वृश्चिक: मंगल ग्रह को वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है, ऐसे में जब ये ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है तो इसका असर इस रासि पर भी अवश्य पड़ेगा। इससे आय के साधनों में वृद्धि होगी, साथ ही घर व वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

धनु: संतान पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं से सहयोग मिलेगा। लेकिन गुस्सा आपके कार्यों को बिगाड़ सकता है।

मकर: आपके सुखों में इजाफा होगा लेकिन संतान की तरफ से कोई कष्ट मिल सकता है। अपनी वाणी पर विशेष संयम बरतें। पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।

कुंभ: घर या गाड़ी खरीदने के आसार बन रहे हैं। लंबी यात्रा से आपको बचना होगा साथ ही, दांपत्य जीवन में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: सफलता पाने के लिए इस अवधि में आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत होगी। शादीशुदा जिंदगी में थोड़ा विवाद हो सकता है। इसके अलावा, भाग्य का साथ भी आपको कम मिलेगा।