Mars Transit 2020, Mangal Rashi Parivarthan: ग्रहों का स्थान लगभग हर महीने बदलता रहता है जिसका प्रभाव भी हर राशि पर अलग-अलग पड़ता है। शनिवार, 8 फरवरी को मंगल वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। धनु राशि में ये लगभग डेढ़ महीने यानि कि 8 फरवरी से 22 मार्च तक रहेगा। इन 43 दिनों में हर राशि पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। रोजगार, स्वास्थ्य, दांपत्य जीवन जैसी कई चीजों पर मंगल ग्रह का प्रभाव पड़ेगा। किसी राशि के लिए ये अच्छे संकेत लेकर आएगा वहीं, कुछ के लिए मंगल का धनु राशि में आना बुरा भी साबित हो सकता है।
बन रहे हैं यात्राओं के योग: मेष राशि के जातकों को कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उनके सभी काम पूरे होंगे। वहीं, इस राशि के लोगों के लिए लंबी यात्राओं का भी योग बन रहा है। इसके अलावा वृष राशि के जातकों को भी अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे खर्चे में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन वृष राशि वालों को गुप्त धन प्राप्त होने की भी संभावना है।
सेहत का रखना होगा ध्यान: मंगल के कारण मौसम में बदलाव होने की भी संभावना है, ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। मेष राशि के जातकों के सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। वहीं, सेहत के मामलों में मिथुन को भी सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि, कर्क राशि के जातकों के लिए सेहत के हिसाब से समय अच्छा रहेगा। इसके अलावा, कन्या राशि के लोगों को अपने माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखना पड़ेगा। इसके अलावा, तुला और वृश्चिक को भी सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
लव लाइफ में ये बन रहे योग: कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय लव लाइफ के लिए बेहद अच्छा है। वहीं, सिंह राशि के लोगों का रोमांटिक लाइफ मिला-जुला ही रहेगा। वहीं, वृश्चिक राशि के जातकों को इस ओर खास ध्यान देने की जरूरत है। उनके लव लाइफ में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, मीन राशि वालों के लव लाइफ में भी उतार चढ़ाव आने की संभावना है।
बढ़ेगा आत्मविश्वास: मंगल के प्रभाव से मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। सैलेरी बढ़ने की भी संभावना है जिससे आत्मविश्वास में इजाफा होगा। वहीं, धनु राशि के जातकों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा, मंगल के प्रभाव से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही साथ, आपके कामकज में गति आएगी जिससे रोजमर्रा के काम समय से निपट जाएंगे। तुला राशि के लोगों के लिए भी मंगल के राशि परिवर्तन से कामकाज में सफलता मिलने के आसार हैं। इसके विपरीत, मकर राशि के लोगों के खर्चे बढ़ सकते हैं। इन जातकों को सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों से भी विवाद होने की संभावना है।