Mangal Shukra Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, विलासता, वैवाहिक जीवन और लग्जरी का कारक माना जाता है। वहीं मंगल ग्रह को पराक्रम, शौर्य, साहस, क्रोध और रक्त का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र और मंगल की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 16 जनवरी को मंगल और शुक्र का संयोग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
मंगल और शुक्र ग्रह का संयोग वृष राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि भाग्य स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके काम की सराहना होगी। वहीं इस समय विदेश से जुड़े काम, पढ़ाई या व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और मंगल का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इस दौरान अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। साथ ही पारिवारिक मामलों में भी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। इस दौरान भाग्य का सहयोग मिलने से निर्णय सही साबित होंगे और आप अपने लक्ष्यों को अधिक आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही माता के साथ संबंध बेहतर होंगे।
