Mangal Shukra Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने शत्रु और मित्र के साथ युति बनाते रहते हैंं, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। साथ ही किसी के लिए यह संयोग शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि फरवरी के महीने में ग्रहों के सेनापति मंगल और धन के दाता शुक्र ग्रह का संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग कुंभ राशि में बनेगा। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

500 साल बाद बन रहा पावरफुल पंचग्रही योग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और शुक्र का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार करने वालों की आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं जिस काम के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। साथ ही इस समय आपको जहां आर्थिक क्षेत्र में प्रगति से प्रसन्नता होगी, वहीं आपको सुख साधनों की प्राप्ति से भी खुशी मिलेगी। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र और मंगल का संयोग आप लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपको बिजनेस में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। आपको किसी धार्मिक यात्रा का भी मौका मिल सकता है। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। साथ ही इस दौरान घर-परिवार में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहेगी। वहीं जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वो लोग किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और मंगल का संयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वहीं  लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। साथ ही धन संबंधी स्थिति पहले से कहीं बेहतर होगी। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और मेडिकल लाइन से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।