Mangal Planet Gochar :  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी ग्रह गोचर या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका सीधा असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। साथ ही यह गोचर किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि 16 अक्टूबर को मंगल देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे महादरिद्र योग का निर्माण हो रहा है। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है।

वृष राशि: आप लोगों के लिए महादरिद्र योग कष्टकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के केंद्र भाव में कोई शुभ ग्रह नहीं होगा। साथ ही वृष राशि के स्वामी शुक्र देव नीच और अस्त होंगे। जिससे आप लोगों को धन की हानि हो सकती है। व्यापार इस समय धीमी गति से चलेगा। साथ ही नए निवेश से इस समय बचना चाहिए। किसी को धन भी उधार इस समय नहीं देना चाहिए।

सिंह राशि: महादरिद्र योग आप लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। वहीं आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव 17 अक्टूबर को नीच राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली के केंद्र भाव में कोई भी शुभ ग्रह नहीं होगा। वहीं धन के कारक मृत्यु स्थान में स्थित रहेंगे। जिससे इस योग का निर्माण होगा। इसलिए आप लोगों को विशेष सावधानी की जरूरत है। इस समय जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। भाग्य का साथ कम मिलेगा। कारोबार में कोई डील फाइनल होते होते रह सकती है।

वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए महादरिद्र योग अशुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह शत्रु राशि में मृत्यु राशि में विराजमान हैं। जिससे पापकर्तरी योग बना हुआ है। वहीं केतु ग्रह की नवमी दृष्टि भी पड़ रही है। साथ ही केंद्र में कोई शुभ ग्रह नहीं है। इसलिए इस समय आपको सावधान रहना चाहिए। कोई नया काम शुरू नहीं करें। साथ ही लेन- देन में सावधानी बरतें। इस समय व्यापार में इनकम कम हो सकती है।

कुंभ राशि: महादरिद्र योग बनने से आप लोगों को नुकसान हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शनि देव 12वें भाव में विराजमान हैं। साथ ही केंद्र में कोई ग्रह विराजमान नहीं हैं। भाग्य स्थान का स्वामी शुक्र देव नीच होकर अस्त अवस्था में है। साथ ही पितृ दोष का निर्माण हो रहा है। इसलिए आप लोगों को इस समय समय विशेष सावधान रहने की जरूरत है। सेहत का इस समय विशेष ध्यान रखें। साथ ही इस समय आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। इस समय आपको संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है।