Mangal Vakri In Mithun 2022: ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति माना जाता है। अगर कुंडली में मंगल मजबूत हो तो व्यक्ति साहसी और निर्भीक होता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। पंचांग अनुसार मंगल ग्रह 30 अक्टूबर को वक्री होंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय  समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता आपको हर मोर्चे पर प्रबल बना सकती हैं। साथ ही पार्टनरशिप में बिजनेस से अधिक लाभ हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं धन के मोर्चे पर भी स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। मंगल ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान में वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।

मीन राशि: आप लोगों के लिए मंगल देव का वक्री होना करियर और व्यापार के मामले में सफलता भरा साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही माता के माध्यम से धनलाभ हो सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रह सकते हैं। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। इस समय आप लोग एक पुखराज धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

वृष राशि: मंगल ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।  करियर के मामले में आपको बहुत अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं एजुकेशन के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामले में भी सफलता मिल सकती है। आप लोग इस समय एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।