Mangal Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह (Mangal Planet Gochar In Vrash) को साहस और शौर्य का दाता माना जाता है। इसलिए मंगल का ग्रह का राशि परिपर्तन बेहद अहम रहता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने 13 नवंबर (Mangal Grah Transit In Taurus) को वृष राशि में प्रवेश किया था और वह यहां वह 13 मार्च तक स्थित रहेंगे। इसलिए यह इस दौरान 3 राश के लोगों आकस्मिक धनलाभ और करियर में उन्नति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन (Mangal Grah Ka Rashi Parivartan) शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से दूसरे भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं जो आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आने वाले साल में आपके कारोबार में भी वृद्धि होगी और इस दौरान आपकी फैमिली लाइफ भी शानदार रह सकती है। मंगल ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए यह समय आपको शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

वृष राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न स्थान में हुआ है। इस समय आपको साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही अगर आप पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इस दौरान आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि होगी। आपका आर्थिक पक्ष भी पहले से अधिक मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

मकर राशि: मंगल ग्रह का गोचर मकर राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आप लोगों की गोचर कुंडली में लिए मंगल चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते है और मंगल देव पंचम भाव में वक्री अवस्था में ही गोचर करेंगे। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही  इस दौरान जो जातक विदेश जाने के लिए प्रयासरत थे, उन्‍हें य‍ह मौका प्राप्‍त हो सकता है। व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ के योग बन रहे हैं।