Mangal Planet Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को भूमि, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद, रक्त, क्रोध और उत्तेजना का कारक माना गया है। इसलिए जब भी भूमि पुत्र मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है, तो इन क्षेत्रों पर विशेष असर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल देव 20 अक्टूबर को कर्क राशि में भ्रमण करेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही इन लोगों को संपत्ति का लाभ हो सकता है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं कार्य-व्यापार में भी प्रगति होगी। अगर आप इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। साथ ही माता के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही जो आपके अटके हुए काम थे, वो बन सकते हैं। वहीं जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। साथ ही इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। आर्थिक मामलों में भी यह गोचर आपके लिए अनुकूल फल लेकर आएगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही धन की सेविंग करने में आप सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।