Ruchak Yog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रहों सेनापति मंगल देव ने अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश किया है। मंगल ग्रह ने मकर में लगभग 15 महीने बाद प्रवेश किया है। जिससे रूचक राजयोग का निर्माण हुआ है। इस राजयोग का प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिन पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनकी धन- संपत्ति में विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राशि से रूचक राजयोग लग्न भाव पर बना है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं हर कार्य के लिए योजना बनाएंगे और उनको अमल में लाने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए आप पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

रूचक राजयोग धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर संचरण किया है। इसलिए इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। वहीं आप कोई प्रापर्टी की लेन- बेच सकते हैं। जिसमें आपको लाभ होगा। वहीं इस अवधि में पर्सनल और प्रोफशनल लाइफ में आपको कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही आपको इस समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही दौरान आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपके पंचम भाव के स्वामी हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि रूचक राजयोग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बन गया है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और घर में कोई कार्यक्रम भी हो सकता है। साथ ही इस समय विदेश में जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों का सपना पूरा हो सकता है। वहीं इस समय रुके हुए कार्य भी बनेंगे। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024