Mangal Planet Margi: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय प मार्गी और वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 24 फरवरी को ग्रहोंं के सेनापति मंगंल ग्रह सीधी चाल चलने जा रहे हैं। मंगल ग्रह मिथुन राशि मेंं मार्गी चाल चलेंगे। ऐसे में मंगल ग्रह के मार्गी होने से कुछ राशियों भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह मार्गी होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। नई नौकरी के ऑफर या विदेशी प्रोजेक्ट्स मिलने के योग हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार में शांति और सुख का माहौल रहेगा। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का साथ मिलेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल ग्रह का मार्गी होना तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं छात्र उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रचुर धन की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना अनुकू सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आप कई सोर्स से धन कमा सकते हैं। वहीं धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025