Mars in Taurus November 2022: मंगल देव को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। मंगल देव इस समय वृषभ राशि में वक्री हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि में मंगल देव का गोचर 12 मार्च 2023 तक रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार ऐसा सालों बाद हो रहा है। इससे पहले करीब 1975 में वक्री मंगल का वृषभ राशि में गोचर हुआ था।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल देव के अशुभ प्रभाव के जातकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते है कि इस गोचर से किन-किन राशियों के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और किन राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Mangle Vakri November 2022: मेष राशि

इस राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है। इस अवधि में कोई भी निवेश या नया व्यवसाय शुरू न करें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। कई जातकों को स्वास्थ संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Mangal Rashi Parivartan November 2022: वृषभ राशि

वक्री मंगल देव इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। जातक संपत्ति आदि खरीदने से बचें। अगर आप आयात-निर्यात का कारोबार रहे हैं,तो सर्तक रहें क्योंकि समय आपके प्रतिकूल हो सकता है। किसी पर अपना दबाव न बनाएं, इससे आपको परेशानी हो सकती है। जहां तक संभव हो इस अवधि में यात्रा करने से परहेज करें।

Mangal Grah Gochar November 2022: मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के उनके भाई-बहन से विवाद हो सकते हैं। यात्रा पर न जाएं अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने अहंकार के कारण आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपके संबंधों में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। सेहत भी खराब हो सकती है।

Grah Gochar November 2022: कन्या राशि

जातकों का पिता से साथ कुछ विवाद हो सकता है। खर्च में बढ़ोतरी होने के कारण आर्थिक संकट आ सकता है। गृह क्लेश भी हो सकता है। आपकी मां की सेहत में गिरावट हो सकती हैं।