Mangal Planet Transit: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह- नक्षत्र एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों का यह राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…
सिंह राशि:मंगल ग्रह के सिंह राशि में प्रवेश करते ही आप लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सककती है। क्योंकि मंगल देव आपकी आपकी राशि से 11वें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने के योग हैं। साथ ही बिजनेस में विशेष मुनाफा होने की संभावना है। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। साथ ही इस दौरान आपकी कार्य करने की शैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी कार्यस्थल में तारीफ हो सकती है। इस समय आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश कर धन कमा सकते हैं। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
मेष राशि: मंगल देव के मिथुन राशि में गोचर करते ही आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव आ सकता है इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। साथ ही नए व्यावसायिक संबंध इस दौरान बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आपका करियर वाणी और मार्केटिंग से संबंधित है जैसे- मीडिया, मार्केटिंग वर्कर, फिल्म लाइन तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान आप एक ओनेक्स या टाइगर स्टोन रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि: मंगल ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही आप लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। इसलिए इस समय आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही अगर आपके जरूरी काम अटके हुए हैं तो वो इस दौरान बनेंगे। वहीं आप लोग व्यापार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं।
साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तो आपको इस समय सफलता मिल सकती है। मतलब वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं या फिर वो किसी उच्च संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। इस समय आप आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैंं। आप लोग इस समय इस ओपल रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।