Mangal Gochar In Mithun: वैदिक पंचांग अनुसार मंगल ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह परिवर्तन 16 अक्टूबर को रात में होगा। ज्योतिष में इस गोचर को अहम माना जा रहा है। क्योंकि बुध देव अपने शत्रु मंगल की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव 12 सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैंं, जिनको मंगल के गोचर से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सी हैं।
कन्या राशि: मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए शुभ फलदायी हो सकता है। इस समय आपको नौकरी का ऑफर आने के प्रबल योग हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसे बिजनेस और कार्यक्षेत्र का भाव माना गया है। इसलिए आपको इस समय आपको व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। जो पैसा आपका व्यापार में अटका हुआ था वो मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको बॉस और सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आप एक टाइगर स्टोन पहन सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन सिद्ध हो सकता है।
तुला राशि: आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इसलिए यह गोचर आपके लिए सुखद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 9वें भाव में प्रवेश करेंगे। इसलिए आपको इस समय किस्मत का साथ मिल सकता है। जो जरूरी काम आपके काफी दिनों से अटके हुए थे वो बन सकते हैं। इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकती है। इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। जो भविष्य में आपको फायदेमंद साबित हो सकता है।
सिंह राशि: मंगल ग्रह के गोचर से आप लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली 11वें स्थान में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस समय व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको अच्छा धनलाभ होने के आसार हैं। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं, जो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। मतलब कोई पद भी मिल सकता है।