Mangal Planet Transit: वैदिक ज्योतिष अनुसार कुछ ग्रह एक महीने में तो कुछ ग्रह लगभग 45 दिन बाद राशि परिवर्तन करत हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं ग्रहों के राजकुमार मंगल ग्रह के बारे में, जो लगभग 45 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह अभी वृष राशि में संचरण कर रहे हैं और वह 26 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान व्यापारी अपने बिजनस का विस्तार करने में सक्षम होंगे और जरूरी कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। साथ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं धन- संपत्ति में इजाफा होगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं और आपकी प्रॉपर्टी में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा और व्यापारियों को करियर में तरक्की के सुनहरे अवसर मिलेंगे और अच्छी खासी कमाई करने में सक्षम भी होंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप इस समय कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आप इस दौरान अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने सफल रहेंगे। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी या जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। लेकिन इस समय आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी काफी अच्छी रहेगी जिसका लाभ आपको अपने करियर में देखने को मिलेगी। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही जो लोग एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का बिजनेस करते हैं तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है।