Mangal Transit In Dhanu: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जावन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह ने 28 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर लिया है और वह यहां 5 फरवरी तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में मंगल ग्रह कुछ राशियों की किस्मत चमकाएंगे। साथ ही इन राशियों की धन- दौलतम में अपार बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर ही संचऱण कर रहे हैं। इससिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप लोग कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के बीच रिश्ते इस दौरान पहले से काफी प्रेम पूर्वक होने रहने वाले हैं। वहीं जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं उन्हें तरक्की जरूर मिलेगी। साथ ही यह समय आर्थिक योजनाएं बनाने के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही प्रापर्टी खरीदने के योग बनेंगे। वहीं इस अवधि में आपका करियर काफी अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विदेशी डील की मदद से लाभ प्राप्त हो सकेगा। साथ ही अगर रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग, मेडिकल से संबंधित कोई कार्य करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर विचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।  साथ ही आपके करियर में भी तेजी देखने को मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों की इस समय पदोन्नति हो सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनके पास नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। वहीं आर्थिक दृष्टि से देखे तो यह गोचर आपके लिए शानदार रहने वाला है। वहीं मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपके साहस और शौर्य में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024