Mangal Gochar In Makar 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार मंगल ग्रह लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल अभी धनु राशि में संचऱण कर रहे हैं और वह 16 जनवरी को वह अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर मंगल ग्रह का विशेष आशीर्वाद रहने वाला है। साथ ही धन- संपत्ति में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि में ही भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आप साहसिक कार्य कर पाएंगे। इस समय आप व्यापार जोखिम लेकर अच्छे पैसे कमा सकते हैं। साथ ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में जो तनाव बना हुआ था, उससे अब निजात मिल सकती है। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से दशम स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता आएगी। वहीं इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भविष्य की योजनाओं को लेकर स्पष्टता आएगी और आत्मबल मजबूत होगा। वहीं धन अगर आपका काम- कारोबार मेडिकल, दवाइयां, सेना, पुलिस खेल और प्रापर्टी से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। वहीं योजनाएं सफल होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और एकाग्रता बढ़ेगी। वहीं पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी और सहयोग मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ हो सकता है।
