Mars Transit In Scorpio 2025: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को प्रापर्टी, क्रोध, रक्त, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सितंबर में ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत पलट सकती है। साथ ही इस समय धन, संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
12 महीने बाद सूर्य की राशि में बनेगा पावरफुल बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं इस समय आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। इस समय कोई प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में नए मौके मिलेंगे और धन संबंधी मामलों में विशेष लाभ होगा। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान नई परियोजनाएं शुरू करने या निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप लाभ मिल सकता है। वहीं यह समय आपके लिए सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और संचार कौशल में सुधार होगा। लेखन, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैंं। इसलिए इस अवधि में आप प्रापर्टी खरीद सकते हैं। जमीन- जायदाद के क्रय- विक्रय से लाभ होगा। साथ ही इस समय पैतृक संपत्ति का भी आपको लाभ मिल सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान के स्वामी हैं। वहीं यात्राओं से लाभ होगा। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बढ़ेगा।