Mangal Planet Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही मंगल ग्रह भूमि, रक्त, साहस, पराक्रम और क्रोध का कारक माना जाता है। इसलिए मंगल ग्रह का गोचर बेहद अहम रहता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह अप्रैल में कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली से भाग्य और विदेश स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपको नए और बेहतरीन प्रॉजेक्‍ट प्राप्‍त होंगे वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं अगर आप छात्र हैं तो  शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। मनचाहे कॉलेज व स्कूल में दाखिला मिल सकता है। साथ ही विदेश मे जाकर पढ़ाई करने का सपना सच हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए भूमिपुत्र मंगल की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आर्थिक रूप से यह स्थिति आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपको विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। वहीं आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही संतान से जुड़ा आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मंगल देव का गोचर धनु राशि के लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि यह राशि परिवर्तन आपकी राशि से कर्म स्थान पर होगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास सक्सेस मिल सकती है। साथ ही इस गोचर के दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब सराहना होगी। इस दौरान आप अपनी मेहनत के बल पर धन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025