Mangal Planet Transit In Aries: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी स्वराशि और उच्च राशि में भ्रमण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ने 1 जून को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर लिया हैं और वह यहां 42 दिन तक संचरण करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आपको कहीं से रुका धन मिलने से कई रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपके जीवन में तरक्‍की मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस अवधि में आपके जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही आप कोई जमीन- जायदाद खरीद सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर हुआ है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं आपके जीवन में तरक्‍की के योग बन रहे हैं और आपका भाग्‍योदय होगा। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों के साथ धार्मिक कार्य में बढ़चढ़कर हिस्‍सा लेंगे। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर हुआ है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। आपको कारोबार में अच्‍छा मुनाफा होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को  मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है या फिर नौकरी में आपको प्रमोशन हासिल होगा वहीं इस दौरान आफके पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024