Mars Uranus Conjunction July 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीव और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 15 जुलाई की रात मंगल और अरुण जिसका यूरेनस कहा जाता है। इनकी युति बनने जा रही है। यह युति लगभग 3 साल बाद बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को नौकरी और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए अरुण और मंगल का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- सयम पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। नई नौकरी में आपको बेहतर संभावनाएं मिल सकती हैं। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। आप अच्छा धन कमा पाएंगे और बचत भी कर सकेंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

अरुण और मंगल की युति वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। साथ ही इस समय में आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग भी मिलने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर खुलेंगे। वहीं इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और अरुण की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही करियर में नई नौकरी के अवसर मिलेंगे जो आपको संतुष्टि देंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत शुभ है। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आप वाहन या कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024