Mahalakshmi Yog: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा एकलौता एक ग्रह है, जो सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में उनका हर सप्ताह किसी न किसी ग्रह के साथ युति हो रही है। चंद्रमा को माता, मन, मनोबल, स्वभाव, कला, रचनात्मक आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में चंद्रमा की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किस तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही सितंबर माह के अंत में चंद्रमा की मंगल के साथ युति हो रही है, जिससे महालक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस राजयोग को काफी शुभ माना जाता है। इस राजयोग के बनने से जातकों को मान-प्रतिष्ठा, धन-संपदा, धन-वैभव, ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं मिथुन राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी योग किन राशियों को दे सकता है बंपर लाभ…

द्रिंक पंचांग के अनुसार, इस समय  ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में विराजमान है और वह 20 अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके साथ ही चंद्रमा की बात करें, तो 24 सितंबर को सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं और 26 सितंबर तक इसी राशि में रहेंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको विशेष लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का मौका मिल सकता है, जो लोग विदेश में एजुकेशन पाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर कोई कोई अच्छी खबर आ सकतीहै। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी,जिससे आप कई कामों में सफलता हासिल कर सकते हैं।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि  के जातकों के लिए महालक्ष्मी योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आपकी उच्च प्रगति हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। लेकिन पार्टनर में किए जा रहे व्यापार में थोड़ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपको अचानक से धन लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि में महालक्ष्मी योग पंचम भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को परिवार का साथ के साथ सौभाग्य की वृद्धि होगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। करियर के क्षेत्र में आपको उच्च पद के साथ वेतन में वृद्धि मिल सकती है। व्यापार में भी आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। साझेदारी में किए गए व्यापार से आपको खूब लाभ मिल सकता है। आयात-निर्यात के व्यापार में भी आपको लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024