Mangal And Guru Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 12 साल बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति ने वृष राशि में प्रवेश कर लिया है और वहीं 12 जुलाई को मंगल ग्रह वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में जून में इन दोनों ग्रहों की युति का निर्माण होने जा रहा है। यह युति 12 साल बाद बनेगी। जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती हैं। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और मंगल की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं भाग्य का पूरा साथ मिलेग। इस दौरान आपकी समाज के बड़े और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपको लाभ करवा सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस अवधि में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
गुरु और मंगल का संयोग धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं धन कमाने के कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे और धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और मंगल की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही आय और सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी और नौकरी व कारोबार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही अगर आप खुद का बिजनस कर रहे हैं तो आप अच्छा धन कमाएंगे।