Mangal And Guru Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 12 साल बाद गुरु बृहस्पति ने वृष राशि में गोचर कर लिया है और वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल ने भी वृष राशि में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति वृष राशि में बन गई है। यह युति 12 साल बाद बन रही है। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और मंगल की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव में बन रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही आप इस दौरान अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने सफल रहेंगे। अपनी वाणी के बल पर ही आप कोई बड़ी डील हासिल कर सकते हैं। वहीं जो व्यापारी वर्ग है। उनको इस समय उधार धन वापस मिल सकता है। साथ ही अवधि में नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें हैं उन्हें इस दौरान कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु और मंगल का संयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं करियर के लिहाज से भी मंगल और गुरु की युति आपके लिए लाभकारी साबित होगी। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और मंगल की युति लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के करियर और कारोबार के स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी काफी अच्छी रहेगी जिसका लाभ आपको अपने करियर में देखने को मिलेगी। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारी वर्ग इस दौरान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति हो सकती है।