Margshirsha Masik Shivratri 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि व्रत रखने का विधान है। ऐसे में इस बार मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि आज यानी 29 नवंबर को मनाई जाएगी। मासिक शिवरात्रि व्रत भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है। ऐसे में आइए जानते हैं मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व और मंत्र के बारे में।

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त (Margshirsha Masik Shivratri 2024 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 29 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 39 मिनट पर होगी। वहीं चतुर्दशी तिथि का समापन 30 नवंबर को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत आज यानी 29 नवंबर को किया जाएगा।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि (Margshirsha Masik Shivratri 2024 Puja Vidhi)

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान कर लें और फिर पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करें और बेलपत्र चढ़ाएं। इसके साथ ही शिव जी को धतूरा, भांग, फूल आदि भी अर्पित करें। अब शिवलिंग के सामने धूप-दीप जलाकर विधिपूर्वक पूजा करें और इस मंत्रों का जाप भी अवश्य करें। आखिरी में शिव चालीसा और आरती करना न भूलें।

मासिक शिवरात्रि के दिन इन मंत्रों का करें जप Margshirsha Masik Shivratri 2024 Mantra)

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
ॐ नमः शिवाय
ॐ महादेवाय नमः।
ॐ महेश्वराय नमः।
ॐ श्री रुद्राय नमः।
ॐ नील कंठाय नमः।

मासिक शिवरात्रि व्रत महत्व (Margshirsha Masik Shivratri Importance)

मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी जातक इस दिन पूजा अर्चना करता है तो उसे शिव जी प्रसन्न होते हैं और उनके सभी कार्यों को सफल बनाते हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां भी आती हैं। अगर किसी जातक के विवाह में देरी हो रही है तो उसे भी इस व्रत को करना चाहिए।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024