Margashirsha Purnima 2024 Horoscope: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। इस बार मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से धन-धान्य बढ़ता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इसके साथ ही मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करना भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन स्नान-दान करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं रहती है। वहीं ज्योतिष की मानें तो इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा कई राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। इन राशियों के लिए पूर्णिमा सुखद साबित होगी। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा आनंददायक रहने वाली है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान करियर के क्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। घरवालों के साथ समय बिताएंगे। सेहत में सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो निर्णय हक में आएगा।
सिंह राशि (Singh Rashi)
मार्गशीर्ष पूर्णिमा सिंह राशि वाले जातकों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मदारियां मिल सकती हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। विदेश से काम कर रहे लोगों के व्यापार का विस्तार होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। नौकरी की तालाश कर रहे युवकों को नए अवसर मिलेंगे।
तुला राशि (Tula Rashi)
तुला राशि वाले जातकों के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यह समय व्यापारियों और व्यवसायियों के लिए लाभकारी हो सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
मार्गशीर्ष पूर्णिमा कुंभ राशि वाले जातकों के लिए घर-परिवार में खुशियां लाने वाला साबित होगा। यह समय आपके लिए गुड लक लेकर आ रहा है। आमदनी का नया जरिया मिलेगा। करियर में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरीखोज रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इस दौरान कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना है।