Margashirsha Purnima Kab Hai: हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि बेहद खास मानी जाती है। इस दिन स्नान-दान करने का विशेष विधान है। मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन व्रत रखकर भगवान सत्यानारायण की पूजा की जाती है और कथा सुना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। वहीं, अगर संभव हो तो इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पापों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल की आखिरी पूर्णिमा कब मनाई जाएगी साथ ही जानिए इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

2024 की आखिरी पूर्णिमा कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 की आखिरी पूर्णिमा 15 दिसंबर को मनाई जाएगी। यह मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा होगी। पंचांग के अनुसार, यह तिथि 14 दिसंबर की दोपहर 4 बजकर 58 मिनट से शुरू होगी और 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से पूर्णिमा का व्रत और पूजा 15 दिसंबर को ही होगी।

स्नान-दान शुभ मुहूर्त

ज्योतिष के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए दो मुहूर्त है। पहला ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक। वहीं दूसरा, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इन दोनों मुहूर्त में स्नान-दान करने से शुभ फल और पुण्य मिलता है।

पूर्णिमा का महत्व

पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्र देव की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इसी दिन चंद्र देव अमृत से परिपूर्ण हुए थे। अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, तो उसे इस दिन चंद्र देव की पूजा और मंत्र जाप करना चाहिए। इसके साथ ही, सफेद चीजों जैसे चावल, दूध या चीनी का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पापों से मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024