Margashirsha Month 2024 Vrat Tyohar in Hindi: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीना को बहुत खास माना जाता है। मार्गशीर्ष माह को अगहन भी कहते हैं और यह नौवां महीना होता है। इस साल इसकी शुरुआत 16 नवंबर से हुई है और इसका समापन 15 दिसंबर को होगा। यह भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय महीना होता है और इसे शुभ कार्यों के लिए बेहद फलदायक माना गया है। कहते हैं कि इस महीने पूजा-पाठ, व्रत और दान करने से व्यक्ति को कई गुना ज्यादा पुण्य मिलता है। व्रत-त्योहार के लिहाज से भी यह महीना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार किए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मार्गशीर्ष मास में कौन सा त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।

मार्गशीर्ष माह क्यों खास है?

भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं गीता में कहा है कि ‘महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।’ ज्योतिष के हिसाब से इस महीने का नाम मार्गशीर्ष इसलिए पड़ा क्योंकि पूर्णिमा का चांद मृगशिरा नक्षत्र में होता है। इस महीने में भागवत कथा सुनना और भगवान कृष्ण की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि इस महीने यमुना नदी में स्नान करने से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं।

मार्गशीर्ष माह के व्रत- त्योहारों की पूरी सूची

16 नवंबर 2024, शनिवार- मार्गशीर्ष मास, वृश्चिक संक्रांति
18 नवंबर 2024, सोमवार- गणाधिप संकष्टी चतुर्थी
22 नवंबर 2024, शुक्रवार- काल भैरव जयंती, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी<br>26 नवंबर 2024, मंगलवार- उत्पन्ना एकादशी<br>28 नवंबर 2024, गुरुवार- प्रदोष व्रत
29 नवंबर 2024, शुक्रवार- मासिक शिवरात्रि
30 नवंबर, शनिवार- दर्श अमावस्या
1 दिसंबर 2024, रविवार- गौरपी तपो व्रत, अमावस्या
2 दिसंबर 2024, सोमवार- चंद्र दर्शन
5 दिसंबर 2024, गुरुवार- वरद चतुर्थी
6 दिसंबर 2024, शुक्रवार- विवाह पंचमी
9 दिसंबर 2024, सोमवार- दुर्गाष्टमी व्रत
11 दिसंबर 2024,बुधवार- मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
13 दिसंबर 2024, शुक्रवार- प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी
14 दिसंबर 2024, शनिवार- अन्नपूर्णा जयंती, रोहिणी व्रत
15 दिसंबर 2024, रविवार- मार्गशीर्ष पूर्णिमा, धनु संक्रांति

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024