Agrahayana Mahina 2024 Start-End Date, Vrat Tyohar: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के बाद मार्गशीर्ष मास आरंभ हो जाता है, जिसे अगहन, मंगसिर और मगसर के नाम से भी जाना है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नौवें माह को मार्गशीर्ष माह कहा जाता है। ये सभी महीनों में से सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस महीने में भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस महीने नदी स्नान के साथ दीपदान करने करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। जानें अगहन का महीना कब से कब तक है। इसके साथ ही धार्मिक महत्व और व्रत त्योहार…
अगहन महीना 2024 कब से कब तक
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह 16 नवंबर से आरंभ हो रहा है, जो 15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा।
मार्गशीर्ष माह का महत्व
हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह का विशेष महत्व है। स्वयं भगवान कृष्ण ने इस माह को सबसे श्रेष्ठ बताया है। शास्त्रों में कहा गया है कि ‘मासोनम मार्गशीर्षोहम्’ यानी मार्गशीर्ष के समान कोई दूसरा शुभ महीना। है। इसके अलावा अगहन माह से ही सतयुग का आरंभ हुआ था। इसी के कारण इस माह श्री कृष्ण के साथ-साथ अन्य देवी-देवता की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
मार्गशीर्ष 2024 के व्रत त्योहार
16 नवंबर 2024, शनिवार- मार्गशीर्ष मास, वृश्चिक संक्रांति
18 नवंबर 2024, सोमवार- गणाधिप संकष्टी चतुर्थी
22 नवंबर 2024, शुक्रवार- काल भैरव जयंती, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी<br>26 नवंबर 2024, मंगलवार- उत्पन्ना एकादशी<br>28 नवंबर 2024, गुरुवार- प्रदोष व्रत
29 नवंबर 2024, शुक्रवार- मासिक शिवरात्रि
30 नवंबर, शनिवार- दर्श अमावस्या
1 दिसंबर 2024, रविवार- गौरपी तपो व्रत, अमावस्या
2 दिसंबर 2024, सोमवार- चंद्र दर्शन
5 दिसंबर 2024, गुरुवार- वरद चतुर्थी
6 दिसंबर 2024, शुक्रवार- विवाह पंचमी
9 दिसंबर 2024, सोमवार- दुर्गाष्टमी व्रत
11 दिसंबर 2024,बुधवार- मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
13 दिसंबर 2024, शुक्रवार- प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी
14 दिसंबर 2024, शनिवार- अन्नपूर्णा जयंती, रोहिणी व्रत
15 दिसंबर 2024, रविवार- मार्गशीर्ष पूर्णिमा, धनु संक्रांति
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।