Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखती है। मार्गशीर्ष अमावस्या पितरों की पूजा, व्रत और योग-ध्यान के लिए खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और देवी-देवताओं के साथ पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसंबर को मनाई जाएगी। इसके साथ ही इस दिन कुछ शुभ योग भी बनेंगे, जो कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां साथ ही जानिए इस दिन बनने वाले शुभ योग के बारे में।

मार्गशीर्ष अमावस्या पर बन रहे हैं शुभ योग

वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सुबह से सुकर्मा योग रहेगा और इस योग का समापन शाम 4 बजकर 34 मिनट पर होगा। इस योग के बाद धृति योग शुरू होगा। ज्योतिष में इन दोनों ही योगों को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में यह दिन कुछ राशि वाले जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। ग्रहों की स्थिति आपके अंदर ऊर्जा लाएगी, जिससे आप अपने काम को और अच्छे से कर सकेंगे। जीवन में खुशियों का माहौल बनेगा। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का समाधान हो सकता है।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के लोग भी इस समय में अच्छा महसूस करेंगे। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उनका सपना पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा। माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि के लोग अपनी क्षमता का सही उपयोग करेंगे और उन्हें इस दिन लाभ मिलेगा। बिगड़े काम बन सकते हैं। आपकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने से आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि में सुधार हो सकता है। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है, जिससे आप खुश महसूस करेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

Margashirsha Amavasya 2024: 30 नवंबर या 1 दिसंबर, मार्गशीर्ष मास की अमावस्या कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024