March 2020 Monthly Rashifal In Hindi, (March Masik Rashifal), मासिक राशिफल मार्च 2020: मार्च के महीने में हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार होली (Holi) मनाया जायेगा। ये पर्व नव वर्ष के आने की खुशी में मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है होली पर्व। इसी के साथ आमलकी एकादशी, रंग पंचमी, मीन संक्रांति, पापमोचिनी एकादशी, बसोड़ा शीतला अष्टमी और चैत्र नवरात्रि (Navratri 2020) की शुरुआत भी इसी महीने से होगी। जानिए त्योहारों से भरा ये महीना किस राशि के जातकों के लिए कैसा रहने के आसार हैं…

Venus Transit 2020: 28 की रात शुक्र बदल रहा है अपनी राशि, जानिए क्या होगा इसका असर

मेष राशि(Mesh Rashi): मार्च के महीने में आपको तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी ये महीना मुनाफे भरा रहने वाला है। धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा जिस वजह से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी ये महीना सफलता भरा साबित होगा। लेकिन सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ेगी।

वृष राशि(Vrishabha Rashi): नौकरी और व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के निराशा हाथ लग सकती है। व्यापारियों को मतभेद में पड़ने से बचना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

March Festival: 10 मार्च को रंगों का पर्व होली, जानें रंग पंचमी, शीतला अष्टमी और चैत्र नवरात्रि समेत अन्य व्रत-त्योहार

मिथुन राशि(Mithun Rashi): कार्यस्थल पर आपके सहयोगी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। साझेदारी के काम में लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है। इस महीने जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च होने से आप परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। प्रेम जीवन शानदार रहेगा। बच्चों का शिक्षा में ज्यादा मन लगेगा। वैवाहिक जीवन में अनबन होती रहेगी।

कर्क राशि(Kark Rashi): नौकरी में तरक्की पाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को किसी डील से अच्छा मुनाफा हो सकता है। धन की बचत कर पायेंगे। पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रेमी के साथ संबंध काफी अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि(Singh Rashi): यह महीना आपके करियर के लिए अच्छा साबित होगा। नौकरी तथा व्यापार में तरक्की मिलेगी। परिवार में किसी तरह का समारोह हो सकता है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। छात्र-छात्राओं को मेहनत का फल प्राप्त होगा। सेहत में सुधार आयेगा।

कन्या राशि(Kanya Rashi): आपके करियर के लिए भी ये महीना शानदार रहने वाला है। कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। अपनों से आर्थिक सहायता मिलेगी। बच्चों का पढ़ाई में अधिक मन लगेगा। लेकिन सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी करीबी की सेहत बिगड़ने के आसार हैं।

तुला राशि(Tula Rashi): करियर के क्षेत्र में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोग कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। परिवार का माहौल कुछ अशांत रह सकता है। बच्चों को अच्छे रिजल्ट के लिए पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इस महीने में आपको आंख और कान से संबंधी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि(Vrishchik Rashi): कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह माह अच्छा साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। बच्चों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस माह बाहर का खाना खाने से बचें।

धनु राशि(Dhanu Rashi): करियर के लिहाज से ये महीना शानदार रहने वाला है। साझेदारी में काम करने वाले जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। सेहत पर ज्यादा धन खर्च हो सकता है। पिता के साथ संबंध बिगड़ने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। प्रेम और विवाह दोनों ही लाइफ में अड़चन आ सकती है।

मकर राशि(Makar Rashi): कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ये महीना फैमिली प्लानिंग के लिए बहुत अच्छा है। बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। छोटी आंत से जुड़ी समस्या आ सकती है।

कुंभ राशि(Kumbh Rashi): व्यापारियों को पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। लेकिन बेवजह के खर्चों पर रोक लगानी होगी। इस माह का अंतिम हफ्ता आपके लिए ज्यादा शानदार रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे लव रिलेशन टूट सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए ये महीना शानदार है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मीन राशि(Meen Rashi): कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। पिता से हो रहे मतभेद इस माह दूर होंगे। यह महीना प्रमियों और विवाहित लोगों के लिए अच्छा नहीं है। सेहत बिगड़ने के आसार रहेंगे। खासकर नाक, कान से संबंधित समस्या झेलनी पड़ सकती है।