March 2019 Calendar: बसंत ऋतु के मनमोहक छटा के साथ मार्च 2019 की शुरुआत हो चुकी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्च माह का आरंभ सबसे शुभ योग सिद्धि योग से हो रहा है। साथ ही मार्च माह के कई खास व्रत-त्योहार का सिलसिला शुरु हो जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह यानि 4 मार्च को महाशिवरात्रि पड़ रही है।

यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। यह माह मौसम के लिहाज से काफी खुशनुमा होता है। खेतों में पीली सरसों लहलहाती है, पेड़ों पर पत्तों की हरी कोपलें और पलाश के केसरिया फूल दिखाई देने लगते हैं। साथ ही साथ 20 मार्च को होलिका दहन और 21 मार्च को होली खेली जाएगी। आगे जानिए, मार्च माह के सभी व्रत और त्योहार के बारें में।

  • 2 मार्च (शनिवार- विजया एकादशी</li>
  • 3 मार्च (रविवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 4 मार्च (सोमवार)- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि</li>
  • 6 मार्च (बुधवार)- माघ अमावस्या
  • 15 मार्च (शुक्रवार)- मीन संक्रांति
  • 17 मार्च (रविवार)- आमलकी एकादशी
  • 18 मार्च (सोमवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 20 मार्च (बुधवार)- होलिका दहन
  • 21 मार्च (गुरुवार)- होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
  • 24 मार्च (रविवार)- संकष्टी चतुर्थी
  • 31 मार्च (रविवार)- पापमोचिनी एकादशी