March 2025 Vrat Tyohar List (मार्च व्रत-त्योहार 2025): हिंदू कैलेंडर के अनुसार फिलहाल फाल्गुन महीना चल रहा है, जिसमें महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाए जा रहे हैं। वहीं, अंग्रेजी कैलेंडर का मार्च महीना जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसमें फाल्गुन और चैत्र दोनों मास का प्रभाव रहेगा। आपको बता दें कि चैत्र मास से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी, जिससे यह महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहेगा। इस माह में फुलेरिया दूज, होली, धुलेंडी, रंगपंचमी जैसे महत्वपूर्ण आदि व्रत-त्योहार आते हैं। इसके साथ ही इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए पवित्र रमजान माह भी मार्च से शुरू हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मार्च 2025 के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट।

मार्च 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहार की सूची (March 2025 Vrat Tyohar)

01 मार्च 2025: फुलोरिया दोज/फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
02 मार्च 2025: रमजान मास, रोजा प्रा.
03 मार्च 2025: विनायक चतुर्थी
07 मार्च 2025: होलाष्टक प्रारंभ संत दादू दयाल जयंती
10 मार्च 2025: आमलकी एकादशी, रंगभरी ग्यारस, गोविंद द्वादशी
11 मार्च 2025: मेला खाटू श्याम जी, भौम प्रदोष व्रत
13 मार्च 2025: होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
14 मार्च 2025: होली पर्व/ धुलेड़ी, चंद्र ग्रहण, होलाष्टक समापन, सूर्य मीन संक्रांति, चैतन्य महाप्रभु जयंती
15 मार्च 2025: चैत्र माह शुरू, खरमास प्रारंभ
16 मार्च 2025: होली भाई दोज पर्व, चित्रगुप्त पूजा, संत तुकाराम जयंती
17 मार्च 2025: संकष्टी गणेश चतुर्थी
19 मार्च 2025: रंगपंचमी पर्व
20 मार्च 2025: एकनाथ षष्ठी
21 मार्च 2025: भानु सप्तमी, विश्व वानिकी दिवस विश्व सैन्य दिवस
22 मार्च 2025: शीतलाष्टमी, बसौरा, हजरत अली श. दिवस
23 मार्च 2025: भ. ऋषमभदेव जयंती
25 मार्च 2025: पापमोचनी एकादशी, कर्मादेवी जयंती
27 मार्च 2025: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, मां हिंगलाज पूजा, गुरु प्रदोष, वारुणी पर्व
28 मार्च 2025: शबे कद्र, पंचक जुमातुल विदा
29 मार्च 2025: फाल्गुन अमावस्या, वि.सं 2081 समाप्त
30 मार्च 2025: गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, चेटीचंड, झूलेलाल जयंती, वि.सं 2082 प्रारंभ,
31 मार्च 2025: मत्स्यावतार, सव्वाल मा.प्रा. ईदुल फितर, सिंधारा दोज

धर्म से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।