March 2025 Planet Transits : वैदिक पंचांग के अनुसार मार्च का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बहुत ही विशेष रहने वाला है। क्योंकि मार्च के महीने में सूर्य, शनि सहित कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि महीने की शुरुआत में ही धन के दाता शुक्र मीन राशि में वक्री होंगे। वहीं, इस महीने 15 मार्च को ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। साथ ही मार्च में 30 साल बाद मीन राशि में सूर्य- शनि का संयोग बनने जा रहा है। आपको बता दें कि सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मार्च को कर्मफल दाता शनि देव भी मीन राशि में संचरण करेंगे। ऐसे में इन ग्रहों का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगोंं के लिए मार्च का महीना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि कर्मफल दाता शनि देव और सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करके युति बनाएंगे। इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं अगर आपका काम- कारोबार लोहा, तेल, पेट्रोल, खनिज या सूर्य देव से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आप इस महीने अपने तकनीकी ज्ञान से लाभ पाएंगे। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए स्थिति शुभ रहेगी। आपके लिए लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। लेकिन थोड़े पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए मार्च का महीना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि देव के गोचर करते ही आप लोगों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं सूर्य औऱ शनि की युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के ट्रांसफर के योग भी बन सकते हैं। हालांकि, इससे आपको करियर में काफी अच्छे अवसर ही मिलेंगे। साथ ही आय में वृद्धि होगी। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मार्च का महीना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि और सूर्य की युति आपकी राशि से धन भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही रुके हुए पैसे की वापसी के योग हैं। वित्तीय योजनाएं सफल होंगी, और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आपके लिए सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता का योग है। साथ ही आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही नए लोगों के साथ आपके संबंध स्थापित होंगे। जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा।