March 2023 Vrat Tyohar List: पंंचांग के अनुसार मार्च का महीना काफी खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने कई प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं। इस महीने आमलकी एकादशी, गुड़ी पड़वा, गणगौर, होलिका दहन, रंगभरी एकादशी, रंग पंचमी, होली, चैत्र नवरात्रि, दुर्गाष्टमी से लेकर राम नवमी पड़ रही है। साथ ही इस महीने चार ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं सभी त्योहारों की डेट…

मार्च 2023 के व्रत- त्योहार

3 मार्च 2023, शुक्रवार: आमलकी एकादशी</p>

3 मार्च 2023, शुक्रवार: नृसिंह द्वादशी

4 मार्च 2023, शनिवार: शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (शुक्ल)

6 मार्च 2023, रविवार: फाल्गुन चौमासी चौदस

7 मार्च 2023, मंगलवार: छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, अट्टुकल पोंगल

8 मार्च 2023, बुधवार: चैत्र  मास आरंभ, होली धुलंडी

9 मार्च 2023, गुरुवार: भाई दूज, भातृ द्वितीया

10 मार्च 2023, शुक्रवार: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

11 मार्च 2023, शनिवार: संकष्टी चतुर्थी

12 मार्च 2023, रविवार: रंग पंचमी

14 मार्च 2023, मंगलवार: शीतला सप्तमी, कालाष्टमी

15 मार्च 2023, बुधवार: मीन संक्रांति, बसोड़ा

18 मार्च 2023, शनिवार: पापमोचिनी एकादशी

19 मार्च 2023, रविवार: प्रदोष व्रत (कृष्ण)

20 मार्च 2023, सोमवार: मासिक शिवरात्रि</p>

21 मार्च 2023, मंगलवार: चैत्र अमावस्या

22 मार्च 2023, बुधवार: चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती

24 मार्च 2023, शुक्रवार: गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, गणगौर

25 मार्च 2023, शनिवार: मासिक कार्तिगाई, लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी

26 मार्च 2023, रविवार: स्कंद षष्ठी

27 मार्च 2023, सोमवार: रोहिणी व्रत

29 मार्च 2023, बुधवार: नवरात्रि दुर्गा अष्टमी

30 मार्च 2023, गुरुवार: राम नवमी, नवरात्रि नवमी

31 मार्च 2023, शुक्रवार: चैत्र नवरात्रि पारण

आमलकी एकादशी और पापमोचिनी एकादशी 2023

एकादशी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इस महीने 3 मार्च को आमलकी एकादशी और 18 मार्च को पापमोचिनी एकादशी पड़ रही है। 

चैत्र नवरात्रि 2023

वैदिक पंंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 22 मार्च को कलश स्थापना से होगा। इसमें 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा होगी। साथ ही अंतिम दिन कलश विसर्जन होता है।

होली 2023

वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही होलिका दहन किया जाता है। वहीं फाल्गुन पूर्णिमा की सुबह में पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। साथ ही इस साल होली का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा।