Chaturgrahi Yoga: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन या युति बनाता है तो इसका सीधा प्रभाव पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि मकर राशि में बुध, मंगल, शुक्र और शनि की युति से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है, जो सभी जातकों के जीवन पर गहरा असर डालेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि: आपकी गोचर कुंडली में चतुर्ग्रही योग दशम (कर्म, करियर) के भाव में बन रहा है। इसलिए आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं आर्थिक रूप से आप इस समय मजबूत बनेंगे।

वृष राशि: आपकी राशि से चतुर्ग्रही योग का निर्माण नवम ( भाग्य, विदेश यात्रा) में हो रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आप कहीं विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। नौकरी और करियर में उन्नति होगी। व्यापार में विस्तार के योग है. यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ है।

तुला राशि: आपकी राशि से चतुर्ग्रही योग का निर्माण चतुर्थ भाव में हो रहा है, जिसको माता और सुख स्थान कहा जाता है। इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही जॉब में आपका इंक्रीमेंट या प्रमोशन हो सकता है। अटके हुए काम इस दौरान बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। (यह भी पढ़ें)- Mahashivratri 2022: क्यों मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पर्व? जानिए इस दिन से जुड़ीं 3 बड़ीं रोचक घटनाएं

वृश्चिक राशि: आपकी राशि से चतुर्ग्रही योग का निर्माण तीसरे भाव में हो रहा है, जिसे पराक्रम और भाई- बहन का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। भाई- बहन से संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायगा होगा। (यह भी पढ़ें)- Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का महासंयोग, इन 4 राशि वालों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा