Weekly Calendar (Festivals) 2020, 09 March To 15 March Festival: नये सप्ताह में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। सोमवार को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जायेगा। इसी दिन वसंत पूर्णिमा (Vasant Purnima), लक्ष्मी जयंती (Laxmi Jayanti), अट्टुकल पोंगल (Attukal Pongala) पर्व मनाये जायेंगे। फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) का व्रत भी हफ्ते की शुरुआत के पहले दिन रखा जायेगा। इसके अगले दिन मनाई जायेगी रंगवाली होली। इसके साथ भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी, रंग पंचमी, मीन संक्रांति (Meen Sankranti) और शीतला सप्तमी भी इसी सप्ताह के त्योहार हैं। देखिए 9 मार्च से लेकर 15 मार्च तक के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट…
9 मार्च: हफ्ते के पहले दिन छोटी होली मनाई जायेगी। इसे होलिका दहन के नाम से भी जानते हैं। इसी के साथ वसंत पूर्णिमा व्रत भी इस दिन रखा जायेगा। इस पूर्णिमा को दोल पूर्णिमा और फाल्गुन पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन फाल्गुन अष्टाह्निका विधान पूर्ण होगा। लक्ष्मी जयन्ती, चैतन्य महाप्रभु जयंती और अट्टुकल पोंगल भी इसी दिन है।
होलिका दहन मुहूर्त (Holika Dahan Time And Muhurat):
होलिका दहन सोमवार, मार्च 9, 2020 को
होलिका दहन मुहूर्त – 06:26 पी एम से 08:52 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 26 मिनट्स
रंगवाली होली मंगलवार, मार्च 10, 2020 को
भद्रा पूँछ – 09:37 ए एम से 10:38 ए एम
भद्रा मुख – 10:38 ए एम से 12:19 पी एम
होलिका दहन प्रदोष के दौरान उदय व्यापिनी पूर्णिमा के साथ
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 09, 2020 को 03:03 ए एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 09, 2020 को 11:17 पी एम बजे
10 मार्च: रंग वाली होली इस दिन खेली जायेगी। इस दिन इष्टि भी है। चैत्र महीने का प्रारंभ भी इस दिन से होने जा रहा है।
11 मार्च: साल में दो भाई दूज आती हैं एक होली के बाद दूसरी दिवाली के बाद। दिवाली के समय आने वाली भाई दूज का अधिक महत्व माना गया है। भाई दूज को भ्रातृ द्वितिया के नाम से भी जाना जाता है।
12 मार्च: इस दिन शिवाजी जयन्ती और भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी भी है। चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है।
13 मार्च: इस दिन रंग पंचमी मनाई जायेगी। होली के पांच दिन बाद यह पर्व मनाया जाता है। वृन्दावन और मथुरा के कई मंदिरों में इस दिन होली पर्व का समापन होता है।
[bc_video video_id=”5996825738001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
14 मार्च: इस दिन मीन संक्रांति मनाई जायेगी। संक्रांति सूर्य के राशि परिवर्तन के दौरान मनाई जाती है। इस दिन दान पुण्य के कार्य करने का काफी महत्व माना गया है। तमिल के लोगों का त्योहार कारादाइयन नौम्बू भी इस दिन मनाया जाता है।
15 मार्च: इस दिन शीतला सप्तमी मनाई जायेगी। माता शीतला की पूजा का मुहूर्त 06:31 ए एम से 06:30 पी एम तक रहेगा।

