Dwi Dwadash Rajyog 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय मंगल धनु राशि में विराजमान है। इस राशि में रहकर वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर संयोग करते रहते हैं। ऐसे ही मंगल मकर राशि में विराजमान यम के साथ संयोग करके द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मंगल-यम के संयोग से बना द्विद्वादश दृष्टि योग किन राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है….
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर मंगल- यम ग्रह एक-दूसरे से 30 डिग्री के कोण पर होते हैं, तो ‘द्विद्वादश दृष्टि योग’ का निर्माण होगा। ये स्थिति शुभ या अशुभ हो सकती है, जो ग्रहों पर निर्भर करती है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल-यम का द्विद्वादश योग इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। यम चौथे भाव और मंगल तीसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास और साहस में तेजी से वृद्धि हो सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। विदेश यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। किस्मत के साथ अच्छा साथ बीत सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक जीवन अच्छा रहने वाला है। आप अपने कौशल और मेहनत से काफी लाभ कमा सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन की बात करें, तो जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी प्लूटो- मंगल का द्विद्वादश योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में यम और दूसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपका मन अधिक से अधिक धन कमाने में लग सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो किसी असाइनमेंट के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्रा आने वाले समय में अच्छ फल प्रदान करेंगी। शेयर बाजार य़ा फिर ट्रेडिंग के माध्यन से अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और कमाई के कई जरिए खुलेंगे। आपकी बातचीत असरदार रहने वाली है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल-यम का द्विद्वादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में यम और बारहवें भाव में मंगल विराजमान है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो ट्रांसफर करने के योग बन रहे हैं। आप किसी नई नौकरी में कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। आप अपनी योजना बनाकर काम करेंगे, तो सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
