Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल करीब 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर देश-दुनिया में काफी अधिक देखने को मिल जाता है। बता दें कि इस समय मंगल कन्या राशि में विराजमान है, जिससे वह शनि के साथ समसप्तक और कुंभ राशि में मौजूद राहु के साथ षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं 10 अगस्त को मंगल यम के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 10 अगस्त को सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर मंगल और यम एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल और यम के संयोग से बना नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आपको लग्जरी वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आर्थिक मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। अपने विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए आ सकते हैं। मान-सम्मान की भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। सामान्य तौर पर ये आपको अच्छा परिणाम दे सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही कर्म स्थान के स्वामी होकर लाभ भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। जिन लोगों का काम यात्राओं से जुड़ा है, तो उन्हें भी काफी सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही प्रेम संबंध के मामले में भी आप लकी हो सकते हैं। मंगल पर शनि की भी दृष्टि है। ऐसे में कुछ क्षेत्रों में सावधान रहने की जरूरत है। मित्रों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। इसके अलावा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल और यम के संयोग से बना नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों को फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही जायदाद संबंधित मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहने वाले हैं। शत्रुओं पर विजय से लेकर मित्र लाभ के योग बन रहे हैं। अधिकतर कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो सकती है।
Panchak 2025: 10 अगस्त से लगने वाला है रोग पंचक, अगले 5 दिन बिल्कुल भी न करें ये काम
अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।