Ruchak Yog In Kundli: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक भूमिपुत्र मंगल सितंबर में अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे रूचक राजयोग बनेगा। आपको बता दें कि रूचक राजयोग महापुरुष राजयोग की संज्ञा में आता है। ज्योतिष में इस राजयोग को बेहद मंगलकारी माना जाता है। जिससे इस अवधि में कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही करियर में तरक्की के साथ इन लोगों को धन- संपत्ति का भी लाभ हो सकता है। वहीं संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

18 अगस्त से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, 50 साल बाद बनेगा पावरफुल त्रिग्रही योग, आकस्मिक धनलाभ के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए रूचक राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से छठे भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और मानसिक शांति मिलेगी। वहीं इस दौरान नए दोस्त बन सकते हैं और सामाजिक नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। जॉब करने वाले लोगों को आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं आप धन की सेविंग कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए रूचक राजयोग का बनना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

रूचक राजयोग बनने से सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं  इस समय आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा, नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। सथ ही आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। वहीं इस दौरान नए दोस्त बन सकते हैं और सामाजिक नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी या जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

मच्छर और कॉकरोच मारना क्या पाप है? प्रेमानंद महाराज ने दिया चौंकाने वाला जबाव

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025