Mangal Planet Vakri: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को संपत्ति, क्रोध, रक्त और प्रापर्टी का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2025 की शुरुआत में मंगल ग्रह वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल ग्रह आप लोगों के लिए का मिथुन राशि में प्रवेश मंगलकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली से नवम स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर  सकते हैं। वहीं  काम-धंधे, व्यापार और रोजगार में शानदार लाभ होगा। आय में वृद्धि होने से लाइफ स्टाइल अच्छी रहेगी। साथ ही नौकरी में स्थिरता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होने के साथ इनकम सोर्स भी फिक्स होंगे। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग विदेश से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। स्टूडेंट जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री अवस्था में राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही धन संबंधित मामलों में लाभ होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। यदि आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अत्यंत शुभ है। वहीं इस समय उन लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है, जिन लोगों का काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है।