Mangal Vakri 2025: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है और इन्हें भूमि पुत्र भी कहा जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी मंगल ग्रह की स्थिति में बदलाव होता है तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि वाले जातकों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 21 जनवरी 2025 को ग्रहों के सेनापति मंगल कर्क राशि से उल्टी चाल चलते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में मंगल का वक्री होना कुछ राशि वाले जातकों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान इन राशियों को आर्थिक तंगी के साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं मंगल के गोचर से किन राशियों को सावधान रहना होगा।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि वाले जातकों के लिए मंगल का वक्री गोचर द्वितीय भाव में होगा। इस भाव में विराजमान मंगल आपके जीवन में कई परेशानी ला सकता है। इस दौरान परिवार के लोगों से मतभेद हो सकते हैं। पैसे की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर लोगों से भी तकरार हो सकते हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए वृषभ राशि के लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी और परेशानियों से बचाव भी होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए मंगल का वक्री गोचर पंचम भाव में होगा। इस समय बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है, इसलिए उनका खास ध्यान रखें। परिवार के कुछ लोगों से मतभेद हो सकते हैं, खासकर माता के पक्ष के लोगों से। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहना होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। इस दौरान कुंभ राशि के जातकों को लाल रंग की मिठाई और लाल कपड़े दान करने चाहिए। इससे परिवार में शांति रहेगी और जीवन में सकारात्मकता आएगी।

मीन राशि (Meen Rashi)

मीन राशि वाले जातकों के लिए मंगल का वक्री गोचर चतुर्थ भाव में होगा। ऐसे में इसका असर वैवाहिक और पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं और आपस में झगड़े हो सकते हैं। इसके अलावा घर, जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में भी परेशानी आ सकती है। अपने सेहत का खास ध्यान रखें। ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के लोगों को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाना चाहिए, इससे घर में शांति बनी रहेगी और समस्याएं कम होंगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।