Mangal Vakri 2025: जल्द ही नया वर्ष 2025 शुरू होने वाला है। ग्रहों के लिहाज से 2025 काफी महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि इस वर्ष कई ग्रहों का गोचर होगा इसके साथ ही कई ग्रह वक्री चाल भी चलेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल की शुरुआत में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह उल्टी चाल चलने वाले हैं। दरअसल, जनवरी 2025 में मंगल ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान मंगल वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में मंगल ग्रह को पराक्रम, शौर्य, वीरता, भूमि और क्रोध का कारक माना जाता है। जब मंगल ग्रह की स्थिति बदलती है, तो इसका असर सभी राशियों पर कुछ न कुछ पड़ता है। ऐसे में जनवरी में मंगल ग्रह के वक्री होने से कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी और धन-दौलत में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान इन राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि वाले जातकों के लिए मंगल का वक्री होना शुभ साबित होगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके दुश्मन परास्त होंगे। कई दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोच-समझकर किए गए काम सफल रहेंगे। परिवार और खासतौर पर भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों को भी इस समय बड़ा फायदा हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगा।
तुला राशि (Libra Zodiac)
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर भाग्यशाली साबित होगा। इस गोचर से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको तरक्की मिलेगी। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। इस समय आप किसी धार्मिक या शुभ काम में भी हिस्सा ले सकते हैं। पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। उनकी क्षमता और काम करने का तरीका और बेहतर होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल के गोचर करने से सिंह राशि वाले जातकों को लाभ ही लाभ मिलेगा। 2025 आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। इस वर्ष आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कमाई का नया जरिया मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और नए पैसे कमाने के मौके मिलेंगे। कामकाज में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। समाज में इज्जत बढ़ेगी। इस समय किया गया निवेश भी फायदा देगा। अगर आप शेयर बाजार या लॉटरी से जुड़े हैं, तो आपको लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।