Mangal Vakri 2024: मंगल ग्रह को नवग्रहों में सेनापति का दर्जा दिया गया है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, रक्त शौर्य का कारक माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, जब भी मंगल गोचर या वक्री होते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस साल 7 दिसंबर से मंगल वक्री चाल यानी टेढ़ी चाल चलना शुरू करेंगे और 24 फरवरी तक इसी स्थिति में रहेंगे। इस दौरान 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

मंगल की वक्री चाल कन्या राशि वाले जातकों के लिए शुभ साबित होगी। इस दौरान आपका पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। आपकी आमदनी में भी इजाफा होने के संकेत हैं। इस बढ़ती हुई आमदनी से आप भविष्य के लिए कुछ नए योजनाएं बना सकते हैं। यदि आपने कहीं पुराना निवेश किया है, तो इस अवधि में उससे बड़ा लाभ हो सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आपको मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राशि (Tula Rashi)

तुला राशि वालों के लिए 7 दिसंबर से 23 फरवरी तक का समय बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान आपका झुकाव आध्यात्म की ओर होगा। आप तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। इन यात्राओं से आपको मन की शांति मिलेगी। करियर की बात करें तो आप नई नौकरी की तलाश में सफलता पा सकते हैं या फिर अपने स्वयं के व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवन में स्थिरता आएगी। यह समय आपके लिए नई संभावनाएं और अवसर लेकर आएगा।

मीन राशि (Meen Rashi)

मंगल का वक्री होना मीन राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लाएगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत के लिहाज से भी यह समय अनुकूल रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको कुछ ऐसी खुशखबरियां मिल सकती हैं, जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। इस दौरान आपके घर में नई संपत्ति या वाहन का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशहाली और समृद्धि बढ़ेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024