Mangal Planet Vakri: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री होकर गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखन को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह जनवरी में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं काम-धंधे, व्यापार और रोजगार में शानदार लाभ होगा। आय में वृद्धि होने से लाइफ स्टाइल में बदलाव आएगा। नौकरी में स्थिरता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होने के साथ इनकम सोर्स भी फिक्स होंगे। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आफ वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं लाइफ पार्टनर के साथ भी संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करके हैं तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपके व्यापार में विस्तार होगा। इनकम में जबरदस्त वृद्धि होने के योग हैं। नौकरी में इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन के योग बनेंगे। बॉस और अधिकाई आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं आपके पिता के साथ संबंध और मजबूत होंगे।