Mangal Vakri 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 7 दिसंबर को मंगल ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। दरअसल, 7 दिसंबर से मंगल चंद्रमा की राशि कर्क में उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, मंगल जब उल्टी चाल चलते हैं, तो ये समय कई परेशानियां लेकर आता है। प्राकृतिक आपदाएं, बीमारियां और आर्थिक नुकसान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं, मंगल की उल्टी चाल से सभी 12 राशियों पर भी कुछ न कुछ असर पड़ता है। ऐसे में मंगल के वक्री होने से कुछ राशि वाले जातकों पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान इन राशियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मंगल की वक्री चाल के दौरान किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल आपके चतुर्थ भाव में वक्री होंगे। इस समय घर में तनाव बढ़ सकता है और सुख-सुविधाओं की कमी महसूस होगी। करियर में मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद हो सकते हैं। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ अनबन हो सकती है। सेहत पर भी ध्यान देना होगा, खासकर पीठ दर्द और फेफड़ों की समस्या से बचें। मेष राशि के जातक शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करें।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
मंगल आपके तीसरे भाव में वक्री होंगे। इस दौरान यात्राओं में दिक्कतें आ सकती हैं। आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में ट्रांसफर के संकेत हैं। बिजनेस में मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें वरना नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए सावधान रहें, फ्लू जैसी बीमारी हो सकती है। रोजना 21 बार ‘ॐ भौमाय नमः’ का जप करें।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
मंगल आपके दूसरे भाव में वक्री होंगे। इस दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कर्ज बढ़ सकता है। परिवार में झगड़े हो सकते हैं। करियर में परेशानियां आ सकती हैं। बिजनेस में नई योजनाएं बनाने की जरूरत है। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ते में तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर आंखों और दांतों की समस्या हो सकती है। नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल आपके बारहवें भाव में वक्री होंगे। इस समय नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। बिजनेस में भी नुकसान हो सकता है क्योंकि भाग्य का साथ कम मिलेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। पैरों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। रोज 21 बार ‘ॐ आदित्याय नमः’ का जप करें।
कुंभ राशि (Leo Zodiac)
मंगल आपके छठे भाव में वक्री होंगे। मेहनत से सफलता मिलेगी लेकिन मन संतुष्ट नहीं होगा। नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं। बिजनेस में साझेदारी टूट सकती है और खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए सावधान रहें, एलर्जी या त्वचा की समस्या हो सकती है। शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन दान करें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।