Dhan Lakshmi Rajyog: ग्रहों के सेनापति मंगल को नवग्रह में काफी अधिक महत्व है। जिस तरह से एक शरीर को खून की आवश्यकता होती है। बस यहीं नवग्रह में खून का काम मंगल करते है। मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि मंगल इस समय अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान है। नीच राशि में होने के बावजूद वह धन लक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं मंगल 7 दिसंबर से उल्टी चाल चलेंगे। ऐसे में धन लक्ष्मी का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। आइए जानते हैं वक्री मंगल द्वारा बनाया गया धन लक्ष्मी राजयोग किन राशियों की चमक सकता है किस्मत…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल कर्क राशि में वक्री 07 दिसंबर 2024 की सुबह 04 बजकर 56 मिनट पर होने जा रहे हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए धन लक्ष्मी राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होगी। आप अपने संचार कौशल में वृद्धि करेंगे। इसके साथ ही काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास का फल अब मिलेगा। इसके चलते करियर में अच्छी उछाल आएंगी। व्यापार के क्षेत्र भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। पैतृक संपत्ति या फिर सट्टेबाजी के द्वारा काफी धन कमा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही आप दिल खोलकर पार्टनर से बात कर सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में मंगल दसवें भाव में वक्री होकर धनलक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है लेकिन इससे आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। करियर के क्षेत्र में कई अवसर मिल सकते हैं, जिससे आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको दोगुना फायदा मिल सकता है। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि में मंगल भाग्य के भाव यानी नौवें भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यस्थल में भी आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकता है। व्यापार में भी मुनाफा के कई माध्यम खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही विदेश से आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। परिवार और बड़ों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

दिसंबर माह में शनि सूर्य के साथ केंद्र दृष्टि बनाने वाले हैं, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। जानें इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024