Mangal Planet Vakri In 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें ग्रहों के भूमि पुत्र मंगल दिसंबर के महीने में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। ऐसे में मंगल ग्रह के वक्री होने का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं साथ ही यह गोचर आपके निजी जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आपके प्रेम संबंधों में खुशहाली बढ़ेगी और आपको सच्चा लाइफ पार्टनर मिल सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
मंगल ग्रह का वक्री होना वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इतना ही नहीं इस दौरान आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं मंगल ग्रह का वक्री होना विद्यार्थियों के लिए भी अच्छे परिणाम देगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ने वाली है। आर्थिक रूप से यह स्थिति आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकती है। साथ ही आप कोई प्रापर्टी इस समय खरीद या बेच सकते हैं। वहीं किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में बनी रहने वाली है। साथ ही इस दौरान व्यापाऱियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे लाभ हो सकता है। वहीं आपके करियर में नए और बेहतर चांस मिलने की संभावना है। साथ ही नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।