Mangal Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, मंगल जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशि वाले जातकों पर पड़ता है। वहीं, मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल मजबूत स्थिति में हैं तो उसके करियर, जीवन, बिजनेस और आर्थित स्थिति पर शुभ प्रभाव पड़ता है। फिलहाल मंगल अपनी नीच राशि कर्क में हैं और साल 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं ज्योतिष की मानें तो मंगल 7 दिसंबर को उल्टी चाल चलने वाले हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर मंगल कर्क राशि में वक्री होंगे और 24 फरवरी 2025 तक इसी राशि में उल्टी चाल चलेंगे। मंगल के वक्री चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इन राशियों के लिए यह समय खासतौर पर अच्छा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लंबे समय सेजो पारिवारिक समस्याएं चल रही थीं, वे दूर हो सकती हैं। माता-पिता से आर्थिक मदद मिलने के भी योग हैं। रोमांटिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

कन्या राशि वाले जातकों को इस दौरान आर्थिक फायदा हो सकता है। आमदनी का नया जरिया मिलेगा। दोस्तों तथा रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएंगे तो बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। सेहत बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि वाले जातकों के लिए मंगल वक्री काफी शुभ रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। कुछ लोग नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। यात्रा से भी फायदा हो सकता है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि वाले जातकों के करियर में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ भी होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में आपकी पहचान बनेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस दौरान करना लभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको खूब लाभ मिलने वाला है। आपकी कई इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।