Raj Yog: ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहोंं का सेनापति माना गया है। मतलब मंगल ग्रह जब भी गोचर या वक्री होते हैं। तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 30 अक्टूबर को वक्री होने जा रहे हैं। जिससे महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से 3 राशि के लोगों को अच्छा धनलाभ और करियर में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि: महापुरुष राजयोग बनने से आपको आर्थिक रूप से लाभ हो सकता है। इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आपको सामाजिक स्तर पर इस दौरान प्रतिष्ठा मिल सकती है। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं उनके जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पैतृक कारोबार से वृष राशि के कारोबारियों को लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। आप लोग इस दौरान एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए महापुरुष राजयोग बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपको हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही जो काम बहुत दिनों से अटके हुए थे वो बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उनकी तारीफ हो सकती है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी जिससे करियर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां आप छू सकते हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जिससे घर के सदस्यों में बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।
कन्या राशि: महापुरुष राजयोग के निर्माण से आप लोगों को व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही आप लोग इस समय कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही आपका करियर शिक्षा और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़ा हुआ है तो यह समय आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपका वर्चस्व इस दौरान बढ़ सकता है। इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।